dhoX

भारतीय टीम को एशिया कप 2022 के सुपर 4 के मुकाबले में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा और इस हार के बाद उनका एशिया कप में सफर थम गया। इस हार से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत बड़ा झटका लगा और किसी को ऐसी हार की उम्मीद नहीं थी।
यही वजह थी कि आज इतने सालों बाद भी भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ही नहीं बल्कि विश्व भर के क्रिकेट फैंस महेंद्र सिंह धोनी को याद कर रहे थे।

gettyimages 464107090 1538160640

Mahendra Singh Dhoni भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज थे। धोनी ने अपनी काबिलियत के दम पर भारतीय टीम को कई हारे हुए मैचों में जीत दिलाई थी। यही वजह थी कि फैंस आज उनके टीम में होने की दुआ कर रहे थे।

dfmme2u8 bhuvneshwar kumar

अब आप सोच रहे होंगे कि एकदम से महेंद्र सिंह धोनी को याद करने का मामला क्या है? दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले में श्रीलंका को अंतिम ओवर में 7 रन की दरकार थी। Arshdeep Singh ने शुरुआत की 4 गेंदों में 5 रन खर्च किए और अंतिम दो गेंदों में 2 रन की जरूरत थी। ऐसे में अर्शदीप सिंह ने सनाका को पांचवी गेंद लेंथ बॉल डाली , जिसे बल्लेबाज खेल नहीं सका और गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास गई। खिलाड़ी 1 रन को दौड़ पड़े और Rishabh Pant ने स्टांप पर निशाना साधा जो कि बेकार हो गया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर छोर के विकेट को मारी लेकिन वह भी असफल रहे। और फिर श्रीलंकाई टीम ने जीत दर्ज कर ली।

dhoni run out

2016 टी20 विश्व कप में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में अंतिम गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने दौड़ते हुए खिलाड़ी को रन आउट कर दिया था और भारत को हारे हुए मुकाबले में जीत दिलाई थी। जब ऋषभ पंत ऐसा नहीं कर सके तो एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को महेंद्र सिंह धोनी की याद आई और ट्विटर पर उनके नाम की बाढ़ आ गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *