गाड़ी खरीदने की सोच रहें? तो इन बातों का रखें ख्याल

कई बार त्योहारों के समय कार खरीदने पर कई आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं, लेकिन धोखाधड़ी से बचना बेहद जरूरी है।

जब आप नई कार खरीदने जाएं, तो सुनिश्चित करें कि वह एक या दो महीने पुरानी हो। शोरूम से खरीदते समय स्पष्ट बताएं कि आपको नई मैन्युफैक्चरर डेट की गाड़ी चाहिए।

पुराने या डेमो कार को ऑफर्स में बेचने की कोशिश की जा सकती है। ऑन रोड कीमत में अंडर बॉडी कोटिंग, महंगे इंश्योरेंस, या एक्सेसरी किट के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है।

खरीदारी में जल्दबाजी न करें और कार के सभी फीचर्स जैसे इंटीरियर्स, इंजन, लाइट्स, और ब्रेक्स की अच्छी तरह जांच करें।

यह सुनिश्चित करें कि आप अच्छी तरह से जानकारी लेकर ही फैसला लें।